Sushmita Sen Spotted With Her SUV: अपनी खूबसूरती और आवाज के लिए मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन मर्सिडीज की शानदार लग्जरी एसयूवी में नजर आई हैं। मर्सिडीज-एएमजी की नई जीएलई 53 4मैटिक प्लस कूपे एसयूवी सेलेब्स के बीच बहुत पसंद की जा रही है जिसे कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन ने खरीदा है। 1.63 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत वाली ये एसयूवी इंटीरियर के मामले में सबसे जोरदार है। सुष्मिता के पास पहले से लैक्सस एलएक्स470, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स6 और ऑडी क्यू7 जैसी कारें मौजूद हैं।
1.63 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत वाली ये एसयूवी इंटीरियर के मामले में सबसे जोरदार है।
हाइटेक फीचर्स से लैस एसयूव
मर्सिडीज-एएमजी जीएलई 53 4मैटिक प्लस 2020 में भारत आई है और इसके साथ कंपनी ने खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं। एसयूवी के केबिन में दो बड़े साइज के स्क्रीन दिए गए हैं जो लेटेस्ट एबक्स यूजर इंटरफेस पर काम करते हैं। नए एएमजी स्टीयरिंग पर कई सारे कंट्रोल्स और एएमजी स्पोर्ट सीट्स के अलावा कार के साथ एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मर्सिडीज एमई कनेक्टिविटी, पैडल शिफ्टर्स और एयर सस्पेंशन दिए हैं जो 120 किमी/घंटा की रफ्तार पर एसयूवी को 10 मिमी तक नीचे ले आते हैं।
कितना जोरदार है इंजन
मर्सिडीज ने इस लग्जरी एसयूवी के साथ 3.0-लीटर का इन-लाइन, 6-सिलेंडर ट्विन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया है। ये दमदार इंजन 1800 आरपीएम से भी कम पर 429 बीएचपी ताकत और 520 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। जीएलई 53 एएमजी के इंजन को कंपनी की ईक्यू बूस्ट माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी मिली है जो इंजन की ताकत 21.6 बीएचपी और 250 एनएम बढ़ा देती है। ये इंजन 9-स्पीड एएमजी स्पीडशिफ्ट ट्रांसमिशन से लैस है और चारों पहियों को यही ताकत पहुंचाता है। सिर्फ 5.7 सेकंड में ये एसयूवी 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।
