पहली नजर में नहीं पहचान पाएंगे कौन सी है ये SUV, अलग ही लेवल का मॉडिफिकेशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 09:07 PM IST

Toyota Fortuner को वैसे तो किसी मॉडिफिकेशन की जरूरत नहीं होती, लेकिन फिलिपींस के ऑटोबॉट ऑफरोड पीएच ने इस SUV को जो अवतार दिया है वो देखने लायक है. यहां पहली नजर में फॉर्च्यूनर पहचान में नहीं आ रही.

KEY HIGHLIGHTS
  • फॉर्च्यूनर को बना दिया विशालकाय
  • दिखने में जोरदार हो गई ये SUV
  • अलग लेवल का है मॉडिफिकेशन

Toyota Fortuner Modified: बजट बड़ा है और SUV लेने का प्लान बनाया जाए तो सबसे पहले जहन में आने वाली गाड़ियों में टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम जरूर आता है. चाहे लुक हो या फिर इंजन, केबिन के फीचर्स हों या फिर कम्फर्ट... सभी मायनों में ये SUV एक जोरदार विकल्प बनकर उभरती है. हालांकि कुछ लोग इस SUV को भी मॉडिफाइ करवा लेते हैं, ऐसा ही कुछ फिलिपींस के एक शख्स ने कराया और इसका पिरणाम वाकई जोरदार निकला. धाकड़ लुक वाली इस SUV को मॉडिफिकेशन के बाद पूरी तरह नया लुक मिला है जो अब किसी पिकअप ट्रक की तरह हो गया है.

Toyota Fortuner Modified By Autobot Offroad PH

इस टोयोटा फॉर्च्यूनर का जोरदार मॉडिफिकेशन करने वाले ऑटोबॉट ऑफरोड पीएच हैं

बीस्ट से मॉन्स्टर बनी SUV

इस टोयोटा फॉर्च्यूनर का जोरदार मॉडिफिकेशन करने वाले ऑटोबॉट ऑफरोड पीएच हैं जो फिलिपींस के केजॉन शहर में कारों के मॉडिफायर और ट्यूनर हैं. इस प्रोजेक्ट को एल्बीनो नाम दिया गया है जिसमें फॉर्च्यूनर के टॉप मॉडल जीआर-एस को तगड़ा लुक दिया गया है. SUV को 35-इंच के निटो मड एक्सट्रीम ऑफ-रोड टायर्स दिए गए हैं जो 2.-इंच केएमसी ग्रेनेड क्रॉल अलॉय व्हील्स के साथ मिले हैं. इसके सस्पेंशन को भी 6 इंच चढ़ाया गया है.

End of Feed