Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द भारतीय मार्केट में अपनी कई दमदार मोटरसाइकिल पेश करने वाली है। कंपनी इनमें से कुछ बाइक्स की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, इनमें से कुछ अपडेटेड होंगी और कुछ बिल्कुल नई हैं। रॉयल एनफील्ड ने 650 सीसी इंजन वाली बुलेट की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है जो दिखने में लगभग मौजूदा मॉडल जैसी ही है। हालांकि बड़े इंजन को फ्रेम में लाने के बाद कुछ बदलाव निश्चित तौर पर किए गए हैं। नई बुलेट 650 को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है जो मामूली कॉस्मैटिक बदलावों के साथ मार्केट में उतारी जा सकती है।
बड़े इंजन को फ्रेम में लाने के बाद कुछ बदलाव निश्चित तौर पर किए गए हैं।
रॉयल एनफील्ड बुलेट 650
इस प्रोजेक्ट पर कंपनी 2022 से काम कर रही है और अब इसका टेस्ट मॉडल सड़कों पर भी दिखने लगा है। कंपनी इसके साथ क्लासिक 650 पर भी काम कर रही है, लेकिन इन दोनों के 350 मॉडल के मुकाबले ये दिखने में बिल्कुल अलग हैं। रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी बुलेट और क्लासिक 650 के साथ समान फ्रेम और फीचर्स दे सकती है। अनुमान है कि इन दोनों में 650 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 47 बीएचपी ताकत और 52 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
नए में क्या-क्या मिलेगा
रॉयल एनफील्ड अपनी नई 650 सीसी बाइक्स के साथ अब एलईडी हेडलाइट देती है जो इसके टेस्ट मॉडल में भी नजर आया है। दोनों आगामी बाइक्स के साथ दो साइलेंसर भी मिलेंगे दो इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं। कंपनी ने अब तक इन दोनों बाइक्स के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है, फिलहाल इसे लेकर कोई अुनमान लगाना भी उचित नहीं है। इतना तो तय है कि भारतीय ग्राहकों के बीच ये दोनों बाइक्स पहले से बहुत पॉपुलर हैं, ऐसे में इनके दमदार मॉडल्स लॉन्च होते की 650 सीसी सेगमेंट की गर्मी बढ़ाने वाले हैं।
