Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड बहुत जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने पिछले साल ईआईसीएमए शो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया था। नई इलेक्ट्रिक बाइक का नाम हिम-ई रखा गया है। इसी कॉन्सेप्ट बाइक के साथ कंपनी ने अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसे आगे कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में लगाया जाएगा। इस बाइक को जल्द से जल्द मार्केट में लाने के लिए कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट में करीब 100 डिजाइनर्स और इंजीनियर्स को काम पर लगा दिया है, खासतौर पर हिम-ई के लिए।
नई इलेक्ट्रिक बाइक का नाम हिम-ई रखा गया है।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगी
रॉयल एनफील्ड की नई इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी मिल है कि शहरी इलाकों के हिसाब से इसे डिजाइन किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड हिम-ई का भार लगभग 200 किग्रा होगा और इसके हब पर इलेक्ट्रिक मोटर नहीं लगी होगी। इससे भार का अनुपात समान नहीं रखा जा सकता। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक सिंगल चार्ज में 200-250 किमी तक रेंज देने वाली है और इसका उत्पादन पूरी तरह से घरेलू होगा।
बैटरी पैक भी होगा इनहाउस
रॉयल एनफील्ड ने जानकारी दी है कि हिम-ई इलेक्ट्रिक बाइक का बैटरी पैक भी इनहाउस डिजाइन और डेवेलप किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसकी विंड टनल टेस्टिंग भी की गई है। कंपनी ने ये भी बताया है कि हिमालय के दुर्गम रास्तों पर इस कॉन्सेप्ट बाइक के 3 प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक को ईआईसीएमए 2023 में शोकेस किया गया था। बता दें कि फिलहाल ये कॉन्सेप्ट मॉडल है जिसका प्रोडक्शन 2025 में कहीं शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
