Royal Enfield Hunter 350: एक ही बाइक लेकिन कलर अलग-अलग; 32 हजार से ज्यादा का प्राइस गैप उड़ा रहा बायर्स के होश

Royal Enfield ने हाल ही में Hunter 350 के लाइनअप को अपडेट किया है। इसी के साथ अब कंपनी की बाइक की एक्स-शोरूम कीमत बढ़कर 1,69,804 रुपये हो चुकी है।

Royal Enfield ने बीते महीने अप्रैल 2026 में ही अपनी पॉपुलर बाइक Royal Enfield Hunter 350 के लाइनअप को अपडेट किया है। कंपनी ने नई कीमतों के साथ एक नया Base Premium वेरिएंट और दो नए कलर ऑप्शन Mumbai Yellow और Moonshot White भी पेश किए। लेकिन यहां ध्यान देनी वाली बात ये थी कि नए कलर ऑप्शन के साथ बाइक की कीमत भी बढ़ चुकी थी। एक ही बाइक के अलग-अलग रंगों के बीच 32 हजार रुपये से ज्यादा का अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में कई बायर्स यह जानना चाहते हैं कि आखिर केवल रंग बदलने से बाइक इतनी महंगी कैसे हो जाती है।

Royal Enfield Hunter 350 Price

Royal Enfield Hunter 350 (AI Generated Image)

बाइक की शुरुआती कीमत 1,37,640 रुपये

नई प्राइस लिस्ट के अनुसार Hunter 350 का सबसे सस्ता Factory Black कलर 1,37,640 रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। वहीं Tarmac Black की कीमत 1,49,900 रुपये रखी गई है। दूसरी तरफ Tokyo Black, London Red, Rebel Blue, Moonshot White और Mumbai Yellow जैसे कलर ऑप्शन्स की कीमत 1,69,804 रुपये तक पहुंच जाती है। यानी बेस मॉडल और टॉप कलर वेरिएंट के बीच 32 हजार रुपये से ज्यादा का अंतर दिखाई देता है।,

End of Feed