Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 की डिलीवरी हुई शुरू, शुरुआती कीमत 2.79 लाख रुपये

Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 की डिलीवरी की शुरुआत बेंगलुरु से की है। यह कंपनी के नए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड ‘Flying Flea’ के तहत पेश की गई पहली बाइक है।

भारतीय दोपहिया बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने फिलहाल इसकी डिलीवरी की शुरुआत बेंगलुरु से की है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बाइक की डिलीवरी दूसरे शहरों में भी होगी। Flying Flea C6, Royal Enfield के नए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड ‘Flying Flea’ के तहत पेश की गई पहली बाइक है।

Royal Enfield Flying Flea C6

Royal Enfield Flying Flea C6

बेंगलुरु बना पहला डिलीवरी सेंटर

कंपनी ने Flying Flea C6 के लिए बेंगलुरु को पहला डिलीवरी शहर चुना है। Royal Enfield की योजना इसे शहर-दर-शहर विस्तार देने की है। इसके साथ ही ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए कंपनी ने एक विशेष सर्विस और ओनरशिप नेटवर्क भी तैयार किया है।

End of Feed