Royal Enfield Continental GT 750: अपकमिंग कैफे रेसर मॉडल में बहुत कुछ होगा खास

Royal Enfield Continental GT 750 रॉयल एनफील्ड की middleweight क्लास में एक खास पेशकश होने जा रही है। यह केवल एक रेट्रो लुक वाली मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि बेहतर परफॉर्मेंस, मॉडर्न इंटीरियर और अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ एक पूरी तरह से नया एक्सपीरियंस देने वाली बाइक होगी, जिसका कई बाइक प्रेमी उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं।

Royal Enfield अपने नए Continental GT 750 कैफे रेसर मॉडल पर काम कर रहा है। इसी के साथ कंपनी की अपकमिंग 750cc योजना धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स और रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक मौजूदा Continental GT 650 से एक कदम आगे जाएगी और कंपनी के 750cc इंजनों की नई लाइनअप का पहला बड़ा उदाहरण बनेगी।

GT 650

Royal Enfield Continental GT 650 (Photo: royal enfield)

Continental GT 750 की टेस्टिंग

नई Continental GT 750 की टेस्टिंग भारत के बाहर जारी है और यह मूल GT 650 की पहचान वाली रेट्रो कैफे रेसर स्टाइलिंग को गोल हेडलाइट, क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्लिम टेल सेक्शन के साथ बरकरार रखती है। बाइक का बॉडी डिजाइन लगभग GT 650 जैसा दिखती है, लेकिन यह एक बड़े, रिवाइज्ड 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस होगी, जो पिछले 650cc मॉडल से अधिक पावर और टॉर्क जेनरेट करेगी। अनुमान है कि यह इंजन लगभग 55–60 bhp की पावर दे सकता है, जो मौजूदा 650 के लगभग 47 bhp से अधिक है।

End of Feed