आ रही है पहले से ज्यादा पावरफुल Renault Triber! 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मचाएगी धमाल

Renault Triber को बहुत जल्द एक नया अपडेट मिलने जा रहा है, जिसके साथ यह 7-सीटर MPV ज्यादा पावरफुल, प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी बनने जा रही है।

भारतीय बाजार में किफायती 7-सीटर MPV के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी Renault Triber को अब बड़ा अपडेट मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पेश करने की तैयारी कर रही है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।

Renault Triber

Renault Triber (Photo: Renault)

इस साल के अंत में हो सकती है लॉन्च

दरअसल, Triber के लॉन्च के समय से ही उम्मीद की जा रही थी कि इसमें टर्बो इंजन दिया जाएगा, लेकिन कंपनी ने पहले इस इंजन को अपनी SUV Renault Kiger में पेश किया। अब लंबे इंतजार के बाद यह इंजन Triber में भी लाने की योजना फिर से सामने आई है और इसकी लॉन्चिंग इस साल के अंत तक, यानी सितंबर-अक्टूबर के आसपास हो सकती है।

End of Feed