Renault Kwid EV Debut Date: रेनॉ और निसान की साझेदारी के बाद भारतीय मार्केट के लिए 6 नए प्रोडक्ट की घोषणा हुई थी, इनमें सस्ती क्विड इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में इसे डासिया स्प्रिंग नाम से इसे शोकेस करने वाली है, ये बहुत कुछ नई डस्टर जैसी दिखती है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि 21 फरवरी 2024 को इस ईवी से पर्दा हटाया जाएगा। पर्दा हटने के कुछ ही समय में रेनॉ 10 लाख से सस्ती क्विड इलेक्ट्रिक लॉन्च कर देगी जो दिखने में क्विड पेट्रोल से अलग होगी। नई क्विड ईवी के बंपर्स, लाइट और ग्रिल को इलेक्ट्रिक कार के हिसाब से तैयार किया जाएगा।
21 फरवरी 2024 को इस ईवी से पर्दा हटाया जाएगा।
कितनी खास होगी क्विड ईवी
भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द आ रही रेनॉ क्विड ईवी बहुत किफायती होगी जिसे आकर्षक कीमत, पर्याप्त जगह वाले केबिन और क्रॉसओवर लुक में पेश किया जाएगा। बतौर इलेक्ट्रिक कार, नई क्विड में ना तो इंजन होगा और ना ही फ्यूल टैंक होगा। ऐसे में लगेज रखने की काफी जगह मिलेगी और यात्रियों को केबिन स्पेस भी पर्याप्त मिलेगा। भारतीय मार्केट में नई रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक का मुकाबला टाटा टिआगो ईवी के साथ सिट्रॉएन ईसी3 और छोट साइज की एमजी कॉमेट ईवी से होने वाला है।
सिंगल चार्ज में कितना चलेगी
रेनॉ इंडिया नई क्विड इलेक्ट्रिक का 85-90 फीसदी उत्पादन भारत में ही करने वाली है, मतलब देशी पुर्जों के साथ इसकी कीमत काफी कम होगी। यूरोप में बिकने वाली क्विड ईवी के साथ 26.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया जाता है जो 44 एचपी ताकत और 125 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये ईवी शहरी इलाकों में 295 किमी तक रेंज देती है। भारत में इस कार के साथ कुछ कम दमदार बैटरी पैक के अलावा कुछ अन्य चीजें बदल सकती हैं। कुल मिलाकर ये एक पैसा वसूल इलेक्ट्रिक कार बनकर उभरेगी।
