Renault Duster Hybrid भारत में 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

Renault Duster का हाइब्रिड वर्जन अगले महीने एंट्री लेने जा रहा है। कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन डस्टर में अब स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन जोड़ने जा रही है।

Renault Duster का हाइब्रिड वर्जन भारतीय बाजार में जल्द एंट्री लेने जा रहा है। कंपनी नई Duster Hybrid को 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करेगी। यह नया वेरिएंट मौजूदा 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल वर्जन के साथ बिक्री के लिए पेश होगा। इससे पहले Renault ने इस साल मार्च में नई जनरेशन Duster को भारत में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया था। अब कंपनी इसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन जोड़ने जा रही है।

Renault Duster Hybrid

जल्द लॉन्च होगा Renault Duster का हाइब्रिड वर्जन (Photo: Renault)

Renault Duster Hybrid का पावरट्रेन

नई Duster Hybrid में HR18 स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा। इसे Horse Powertrain और Renault-Geely जॉइंट वेंचर ने डेवलप किया है। इस सिस्टम में 1.8-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh बैटरी पैक शामिल है। इनमें से एक इलेक्ट्रिक मोटर स्टार्टर-जनरेटर के तौर पर काम करती है, जबकि दूसरी मोटर पहियों को पावर देती है। इस हाइब्रिड सिस्टम का संयुक्त आउटपुट 160hp और 172Nm बताया गया है।

End of Feed