Red Bull HyperCar: रेड बुल को मुख्य रूप से एडवेंचर स्पोर्ट्स, फॉर्मूला 1 रेसिंग और एनर्जी ड्रिंक के लिए जाना जाता है। अब जल्द ही रेड बुल रेसिंग एक नए कारनामे के लिए अपनी कमर कस रही है। रेड बुल रेसिंग 12 जुलाई 2024 को गुड गुड फेस्टिवल का स्पीड में अपनी बेस्ट कीमती हाइपर कार RB17 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें फॉर्मूला वन में रेड बुल को 20 साल पूरे हो चुके हैं और इसी मौके का जश्न मनाते हुए कंपनी अब अपनी हाइपर कार को लॉन्च करना चाहती है। रेड बुल की इस हाइपरकार RB17 को पूरी तरह से कंपनी के अपने प्लांट में ही तैयार किया जाएगा और इस कार की केवल 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी। साथ ही कंपनी इस कार में मौजूद टेक्नोलॉजी के लिए फॉर्मूला वन के अपने अनुभव का फायदा भी उठाएगी।
एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनी ला रही खुद की हाइपरकार, 350 kmph से ज्यादा होगी रफ्तार
इस नजरिए से भी महत्त्वपूर्ण है RB17
इस पूरे प्रोजेक्ट की देखरेख एड्रियन नेवे द्वारा की जा रही है। आपको बता दें एड्रियन नेवे, रेड बुल रेसिंग में के टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने कंपनी का साथ छोड़ने की घोषणा की है। ऐसे में रेड बुल के साथ यह एड्रियन नेवे का आखरी प्रोजेक्ट होगा।
अभी तक RB17
अभी तक RB 17 के बारे में हमें जो भी जानकारी प्राप्त है वह आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। RB17 पूरी तरह से कार्बन फाइबर से तैयार की जाएगी और इसकी चेसिस भी कार्बन फाइबर से ही तैयार होगी। इस कार का इंजन बीच में होगा और यह एक V10 इंजन होगा जो 15000RPM की क्षमता से घूमता है। इस कार का गियरबॉक्स भी कार्बन फाइबर से तैयार किया जाएगा और यह एक रियर व्हील ड्राइव कार होगी। RB17 की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी और यह एक टू सीटर कार होगी।
