मौंटी अग्रवाल बने मर्सिडीज मायबाक S680 खरीदने वाले सबसे युवा भारतीय

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 27, 2023, 05:34 PM IST

Purple Style Lab के फाउंडर Abhishek Monty Agarwal ने हाल में नई Mercedes-Maybach S680 लग्जरी सेडान खरीदी है। इस कार को खरीदने वाले सबसे युवा भारतीय अभिषेक ही हैं जो अच्छा-खासा पैसा कमा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक अग्रवाल ने खरीद ये लग्जरी कार
  • ये कार खरीदने वाला सबसे युवा भारतीय
  • फिल्म इंडस्ट्री की फेवरेट है लग्जरी सेडान

Abhishek Agarwal Mercedes Maybach S680: भारत के सबसे बड़े फैशन हाउस में एक पर्पल स्टाइल लैब्स के फाउंडर अभिषेक मौंटी अग्रवाल ने एक और कारनामा कर दिखाया है। वो फिलहाल सबसे युवा भारतीय बने हैं जिसके पास मर्सिडीज-मायबाक एस680 लग्जरी सेडान है। फिलहाल इनकी उम्र सिर्फ 33 साल है। एक सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने ये फोटोज शेयर किए हैं जिसमें अभिषेक बीएच नंबर प्लेट वाली लग्जरी कार लेते नजर आ रहे हैं। मायबाक रेंज की कारों को ग्राहक अपने हिसाब से अलग-अलग तरह से अपग्रेड करवा सकते हैं। ये कार बहुत खूबसूरत है और इसका केबिन आलीशान है।

Abhishek Monty Agarwal Mercedes Maybach S680

फिलहा इनक उम् सिर् 33 सा

किस-किस के पास मायबाक

मर्सिडीज मायबाक रेंज इस लग्जरी कार निर्माता की भारत में सबसे महंगी रेंज है। मायबाक एसयूवी की बात करें तो दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सोनू सूद, तापसी पन्नू, अर्जुन कपूर, कृति सेनन, शिल्पा शेट्टी, नीतू सिंह, आयुष्मान खुराना और अजय देवगन के पास मर्सिडीज-मायबाक जीएलएस600 एसयूवी है। इनके अलावा कियारा अडवाणी, अनिल कपूर, शाहिद कपूर, संजय दत्त, जान्हवी कपूर, शाहरुख खान और कई अन्य सेलेब्स मायबाक ब्रांड की सेडान से चलते हैं।

End of Feed