Passenger Vehicles Sale: 2023 यात्री वाहनों के लिए रहा शानदार वर्ष, थोक बिक्री 40 लाख के पार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 04:58 PM IST

Passenger Vehicles Sale in 2023: घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री 2023 में शानदार रही। कुल यात्री वाहन की आपूर्ति 2023 में आठ प्रतिशत बढ़कर 41,01,600 इकाई रही। यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 22.4 प्रतिशत बढ़कर 23,53,605 इकाई हो गई।

Passenger Vehicles Sales in 2023: घरेलू यात्री वाहन की थोक बिक्री 2023 में 40 लाख के पार पहुंच गई। उपयोग वाहनों की मजबूत मांग के दम पर मांग में उछाल आया। वाहन कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कंपनियों से डीलर तक कुल यात्री वाहन की आपूर्ति 2023 में आठ प्रतिशत बढ़कर 41,01,600 इकाई रही। बीते वर्ष 2022 में यह 37,92,444 इकाई थी। इस दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 22.4 प्रतिशत बढ़कर 23,53,605 इकाई हो गई, जो 2022 में 19,22,805 इकाई थी। वैन की आपूर्ति 2022 में 1,32,468 इकाइयों की तुलना में 2023 में बढ़कर 1,46,122 इकाई हो गई। हालांकि, यात्री कार की थोक बिक्री 2022 में 17,37,171 इकाइयों से आठ प्रतिशत कम घटकर 16,01,873 इकाई रह गई।

Passenger Vehicles Sales in 2023

भारत में 2023 में बढ़ी वाहनों की बिक्री

अक्टूबर-दिसंबर में यात्री वाहन बिक्री 8 प्रतिशत बढ़ी

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यात्री वाहन की थोक बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 10,12,285 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,34,955 इकाई थी। दोपहिया वाहनों की 2023 में आपूर्ति नौ प्रतिशत बढ़कर 1,70,75,160 इकाई हो गई, जो 2022 में 1,56,47,973 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहन की आपूर्ति 2023 में 9,78,385 इकाई रही, जो 2022 में 9,33,396 इकाई थी। इसी तरह तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 6,80,550 इकाई हो गई, जो 2022 में 4,18,510 इकाई थी। सभी खंडों में बिक्री 2023 में 10 प्रतिशत बढ़कर 2,28,36,604 इकाई हो गई, जो 2022 में 2,07,92,824 इकाई थी।

End of Feed