वाहन बीमा रिन्यू न करवाने पर टोल पर नहीं कटेगा चालान! SMS Alert को लेकर NHAI ने साफ की तस्वीर

बीमा की समयसीमा खत्म होने से पहले वाहन मालिकों को भेजे जा रहे मैसेज को लेकर NHAI ने भ्रम की स्थिति दूर की है। NHAI का कहना है कि टोल प्लाजा पर वाहन चालकों का चालान नहीं काटा जाएगा।

गाड़ी का इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) रिन्यू करवाने को लेकर वाहन चालकों के मोबाइल पर आ रहे SMS अलर्ट के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्थिति स्पष्ट की है। प्राधिकरण ने साफ किया है कि बीमा पॉलिसी की समयसीमा खत्म होने से पहले भेजे जा रहे मैसेज केवल जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं। इनका टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर चालान (Challan) काटने या किसी तरह का जुर्माना लगाने से कोई संबंध नहीं है।

NHAI

वाहन बीमा रिन्यू न करवाने पर टोल पर नहीं कटेगा चालान (AI Generated Image)

वाहन चालकों को क्यों भेजे जा रहे हैं एसएमएस?

NHAI के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करने वाले कुछ वाहन चालकों को फिलहाल गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू करवाने से जुड़े SMS भेजे जा रहे हैं। यह एक प्रस्तावित जन-जागरूकता पहल की टेस्टिंग प्रक्रिया है। इसका मकसद वाहन मालिकों को उनकी मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की एक्सपायरी डेट की जानकारी पहले से देना है, ताकि वे समय रहते बीमा का नवीनीकरण करा सकें और उनकी बीमा सुरक्षा लगातार बनी रहे।

End of Feed