'दुर्घटनाएं कहां हुईं, कौन है जिम्मेदार', गडकरी ने की हर समस्या के समाधान की बात; ब्लैक स्पॉट्स से निपटने के लिए प्लान तैयार!

Snapdragon Auto Day Event: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को नई दिल्ली में टाइम्स नेटवर्क द्वारा आयोजित स्नैपड्रैगन ऑटो डे कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने ब्लैक स्पॉट्स की समस्या से निपटने के लिए 40,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Snapdragon Auto Day Event: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को नई दिल्ली में टाइम्स नेटवर्क द्वारा आयोजित स्नैपड्रैगन ऑटो डे कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। सरकार ने देशभर में एक्सीडेंट प्रोन एरिया की पहचान कर ली है जिसे ब्लैक स्पॉट्स भी कहा जाता है और उनके समाधान के लिए 40,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Nitin Gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

मंत्री ने कहा कि आईआईटी (IIT) के छात्रों को भी हाईवे का ऑडिट करने के लिए शामिल किया जा रहा है, जबकि 15 राज्यों के 77 घातक हिस्सों को जीरो फेटैलिटी कॉरिडोर योजना (Zero Fatality Corridor Scheme) के तहत चिह्नित किया गया है और इन क्षेत्रों में जानलेवा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि तकनीक, इंजीनियरिंग और जागरूकता मिलकर सड़क सुरक्षा मिशन के तीन आधारभूत स्तंभ होंगे। उन्होंने कहा कि अब हमारे पास डेटा, जवाबदेही और एक ठोस योजना है।

End of Feed