Brake The Habit Campaign: स्नैपड्रैगन ऑटो डे (Snapdragon Auto Day) के मौके पर भारत में ऑटोमोटिव क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रमुख बिंदुओं के बारे में चर्चा की गई। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण सड़क सुरक्षा उपायों और जिम्मेदार ड्राइविंग को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया 'ब्रेक द हैबिट' अभियान था और साथ ही सड़क सुरक्षा पर एक गीत 'परवाह' (Parvaah) भी प्रस्तुत किया गया इसके अलावा, उन्होंने टाइम्स ड्राइव एआई (Times Drive AI) और इसके काम करने के तरीके पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण (Major Highlights Of The Evening)
कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आम जनता के लिए 'ब्रेक द हैबिट' अभियान (Brake The Habit Campaign) की शुरुआत की। इस अभियान में सामाजिक पहलों, सामग्री और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
इस शाम का एक और मुख्य आकर्षण था, टाइम्स नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत और उस्ताद शंकर महादेवन द्वारा पेश किया गया, सड़क सुरक्षा पर गीत 'परवाह' (Parvaah), यह गीत सावधानीपूर्वक और जिम्मेदार ड्राइविंग के महत्व से जुड़ी जागरूकता पर केंद्रित है।
Times Drive से जुड़े 'अपडेट' भी किए गए जारी
इसके अलावा, टाइम्स ड्राइव से जुड़े अपडेट भी जारी किए गए, जिसमें अब टाइम्स ड्राइव एआई (Times Drive AI) शामिल है- एक एआई-संचालित सहायक (AI-Powered Assistant) जो यूजर्स को उनकी पसंद और बजट के आधार पर सही वाहन चुनने में मदद करेगा। भविष्य में, हमें बीमा के लिए सुझाव, रि-सेल सपोर्ट और वाहनों की बिक्री के बाद की जानकारी जैसी सेवाएं भी देखने को मिल सकती हैं।
FYI RAIDIO-एक AI बेस्ड रेडियो सिस्टम
स्नैपड्रैगन ऑटो डे कार्यक्रम (Snapdragon Auto Day Event) में क्वालकॉम (Qualcomm) के भारतीय अध्यक्ष सावी सोइन (Savi Soin) ने भारत में ऑटो उद्योग के लिए क्वालकॉम की योजनाओं पर बात की। स्नैपड्रैगन डिजिटल चेसिस से जुड़ी हर चीज के बारे में बताने के अलावा, क्वालकॉम के अधिकारियों ने हमें भविष्य में देखने को मिलने वाली चीजों की भी झलक दिखाई, जैसे कि FYI RAIDIO-एक AI बेस्ड रेडियो सिस्टम जिसके जरिए यूजर्स न केवल लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपना खुद का संगीत वगैरह भी बना सकते हैं।
