Nissan Magnite की कीमत में बढ़ोतरी, पहले 10,000 ग्राहकों को मिल चुका फायदा

Nissan Magnite Price Hike: निसान मैग्नाइट को 5.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था जो इंट्रोडक्टरी कीमत थी। अब कंपनी ने इस खास कीमत को बंद कर दिया है जिससे एसयूवी की कीमत बढ़ गई है। निसान मैग्नाइट की कीमत 2 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। 2024 निसान मैग्नाइट को 6 वेरिएंट्स और दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • निसान मैग्नाइट की कीमत बढ़ी
  • खत्म हो गई इंट्रोडक्टरी कीमत
  • 2 प्रतिशत तक बढ़ गया दाम

Nissan Magnite Price Hike: नई निसान मैग्नाइट को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इसे 5.99 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था जो इंट्रोडक्टरी कीमत थी। अब कंपनी ने इस खास कीमत को बंद कर दिया है जिससे एसयूवी की कीमत बढ़ गई है। निसान मैग्नाइट की कीमत 2 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। 2024 निसान मैग्नाइट को 6 वेरिएंट्स और दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। इसके अलावा कार के साथ दोनों इंजन विकल्पों में दो पैडल और तीन पैडल ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।

Nissan Magnite Price Hike

कंपनी ने इस खास कीमत को बंद कर दिया है जिससे एसयूवी की कीमत बढ़ गई है

एक्सटीरियर और इंटीरियर

नई निसान मैग्नाइट 2024 के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं जिनमें नया चेहरा और क्रोम इंसर्ट्स शामिल हैं। इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी नया है, वहीं पिछले हिस्से में नए शेप के टेललैंप्स दिए गए हैं। केबिन की बात करें तो यहां ज्यादा बदलाव नहीं मिले हैं। नए में स्टीयरिंग व्हील और टच सरफेस के अलावा अपहोल्स्ट्री के लिए नया रंग मिला है। टॉप मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन मिररिंग, हाइट अडजस्टमेंट ड्राइवर सीट, पावर्ड मिरर और एचईपीए एयर फिल्टर के अलावा एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल दिए गए हैं।

End of Feed