7 अक्टूबर को आ रही है Nissan कई नई SUV, क्रेटा और Seltos की बढ़ी टेंशन

Nisaan कई नई SUV का मुकाबला सीधा Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Victoris जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होगा, हालांकि कंपनी ने इसका आधिकारिक नाम अभी नहीं बताया है, लेकिन खबरों की मानें तो इसका प्रोडक्शन वर्जन ‘Nissan Kait’ नाम से आ सकता है। भारत में यह SUV 2026 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है।​

ऑटोमोबाइल बाजार में मुकाबला और तेज होने वाला है, क्योंकि Nissan अपनी बिल्कुल नई C-सेगमेंट SUV को 7 अक्टूबर 2025 को ग्लोबली पेश करने जा रही है। इस नई SUV का मुकाबला सीधा Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Victoris जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होगा, हालांकि कंपनी ने इसका आधिकारिक नाम अभी नहीं बताया है, लेकिन खबरों की मानें तो इसका प्रोडक्शन वर्जन ‘Nissan Kait’ नाम से आ सकता है। भारत में यह SUV 2026 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है।

New Nissan Midsize SUV

New Nissan Midsize SUV/Photo-Nissan

Renault Duster पर आधारित होगी नई Nissan SUV

नई Nissan मिडसाइज SUV को तीसरी पीढ़ी की Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा यानी इसके कई फीचर्स, इंजन ऑप्शन और तकनीक Duster से मिलती-जुलती हो सकती है, हालांकि Nissan का दावा है कि इसकी डिजाइन पूरी तरह नई होगी और इसे कंपनी की इंटरनेशनल डिजाइन टीम ने तैयार किया है।

End of Feed