ऑटोमोबाइल सेक्टर में किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों की बढ़ती मांग के बीच निसान ने नई निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने की घोषणा की है। इस किट की शुरुआती कीमत 82,999 रुपये रखी गई है और इसे देश के 16 राज्यों में कंपनी के ऑथराइज्ड डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
Nissan Gravite CNG Retrofitment Kit
सेगमेंट-फर्स्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप
Nissan Gravite CNG Retrofitment Kit
इस लॉन्च की सबसे खास बात इसका सेगमेंट-फर्स्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप है, जिसमें 25-25 लीटर के दो सिलेंडर दिए गए हैं। इस स्मार्ट टेक्नोलॉजी की मदद से कार में 7-सीटर फंक्शनैलिटी, स्पेस और कम्फर्ट को बरकरार रखा गया है। आमतौर पर CNG किट लगाने के बाद बूट स्पेस कम हो जाता है, लेकिन ग्रेवाइट CNG में इस समस्या को काफी हद तक दूर किया गया है। इससे तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए भी पर्याप्त जगह बनी रहती है, जो इसे फैमिली के लिए उपयोगी कार बनाता है।
कहां से इंस्टॉल करवा सकते हैं किट
इस CNG किट को मोटोजेन द्वारा विकसित किया गया है, जिसने इसके निर्माण और क्वालिटी एश्योरेंस की जिम्मेदारी भी संभाली है। ग्राहक निसान के ऑथराइज्ड डीलरशिप के माध्यम से इस किट को आसानी से इंस्टॉल करवा सकते हैं। साथ ही किट के कंपोनेंट्स पर 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर तक की थर्ड पार्टी वारंटी भी दी जा रही है।
Nissan Gravite CNG Retrofitment Kit
निसान के अनुसार, कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और यहां ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए और प्रैक्टिकल मोबिलिटी सॉल्यूशंस पेश किए जा रहे हैं। ग्रेवाइट CNG उसी दिशा में एक अहम पहल है, जो उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिन्हें रोजाना की यात्रा के लिए किफायती, स्पेसियस और भरोसेमंद वाहन की जरूरत होती है।
पेट्रोल और CNG के बीच स्विच करना आसान
तकनीकी रूप से भी यह CNG किट काफी एडवांस है। यह BS6.2 मानकों के अनुरूप सिक्वेंशियल CNG सिस्टम है, जिसे ICAT द्वारा प्रमाणित किया गया है। इसमें 8.1 मिमी मोटाई वाला मजबूत सिलेंडर, डायनामिक एडवांसर टेक्नोलॉजी और सुरक्षित फ्यूल फिलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, पेट्रोल और CNG के बीच स्विच करना भी बेहद आसान रखा गया है।
ज्यादा माइलेज और कम खर्च वाली कार
ग्रेवाइट CNG खास तौर पर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन कर आई है, जो ज्यादा माइलेज और कम खर्च चाहते हैं। पेट्रोल की तुलना में CNG पर चलने से प्रति किलोमीटर खर्च काफी कम हो जाता है, जिससे यह रोजाना ऑफिस या स्कूल आने-जाने वाले और लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होती है।
निसान ग्रेवाइट CNG एक ऐसा पैकेज है जो किफायत, स्पेस, कम्फर्ट और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी इन सभी पहलुओं को एक साथ जोड़ता है। यह लॉन्च भारतीय बाजार में CNG सेगमेंट को और मजबूती देने के साथ-साथ ग्राहकों को एक बेहतर और स्मार्ट विकल्प प्रदान करता है।
