Nissan Free AC Checkup Camp: निसान मोटर इंडिया ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए दो महीने का निशुल्क एसी चेकअप कैंप शुरू किया है। निशुल्क एसी चेकअप कैंप देशभर में निसान के सर्विस वर्कशॉप में 15 अप्रैल से शुरू हुआ है और 15 जून, 2024 तक चलेगा। इस दौरान सभी ग्राहकों को कई तरह की सर्विस और डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा। निसान के कुशल और प्रशिक्षित सर्विस प्रोफेशनल्स चेकअप कैंप का संचालन कर रहे हैं। इसमें निसान के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स के साथ कस्टर्स के लिए बेहतर सुविधा का इंतजाम किया गया है।
निसान के कुशल और प्रशिक्षित सर्विस प्रोफेशनल्स चेकअप कैंप का संचालन कर रहे हैं।
ऑनलाइन सर्विस अपॉइंटमेंट
सभी निसान और डैटसन के ग्राहक निसान वन एप या निसान मोटर इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से सर्विस अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इस पहल से न केवल आसानी से ऑनलाइन एक्सपीरियंस का कंपनी का वादा मजबूत हो रहा है, बल्कि इसके जरिए निसान ब्रांड में ग्राहकों के भरोसे को सम्मान भी दिया जा रहा है। कंपनी के 120 सर्विस वर्कशॉप के पूरे नेटवर्क में चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां निसान और डैटसन ब्रांड के सभी वाहनों को सर्विस मिलती है।
फ्री पिकअप और ड्रॉप
कैंप में 20 पॉइंट चेकअप की सुविधा दी जा रही है, जिसमें निशुल्क कार टॉप वाश और पीएमएस (पीरियॉडिकल मेंटेनेंस सर्विस) चुनने वाले ग्राहकों के लिए निशुल्क पिकअप एवं ड्रॉप जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को पार्ट्स/एक्सेसरीज पर छूट (डीलर्स के स्तर पर), लेबर चार्ज पर 20% एवं वैल्यू एडेड सर्विस (वीएएस) पर 10% तक की छूट भी मिलेगी। कंपनी निसान और डैटसन के सभी ग्राहकों को इस ऑफर का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इससे उनकी गाड़ी की बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित होगी।
