कल लॉन्च होगी 6 लाख की नई Maruti कार! नए इंजन और बड़ी स्क्रीन से होगी लैस

अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश और शानदार फीचर्स वाली हैचबैक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। मारुति Baleno का फेसलिफ्ट मॉडल लाने जा रही है।

Maruti Suzuki अपनी लोकप्रिय Baleno हैचबैक का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। नई Baleno को 5 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। यह सेकेंड जेनरेशन Baleno का पहला बड़ा मिड-लाइफ अपडेट होगा, जिसे कंपनी ने साल 2022 में लॉन्च किया था।

Maruti Suzuki Baleno

कल लॉन्च होगी मारुति की नई कार

डिजाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव

नई Maruti Baleno facelift के फ्रंट डिजाइन में पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में नया डिजाइन किया गया ग्रिल मिलेगा। इसमें बीच में हॉरिजॉन्टल क्रोम फिनिश बार दिया जा सकता है, जो दोनों हेडलैंप्स को जोड़ता हुआ नजर आएगा।

End of Feed