रिमोट कंट्रोल फीचर्स से लैस है नई Mahindra XUV 3X0, 29 अप्रैल को होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 19, 2024, 11:08 AM IST

New Mahindra XUV 3X0 Remote Control Features: महिंद्रा 29 अप्रैल 2024 को नई एक्सयूवी 3एक्स0 लॉन्च करने वाली है जिसके साथ सेगमेंट में पहली बार कई फीचर्स दिए जाएंगे। हाल में जानकारी मिली है कि नई एसयूवी रिमोट कंट्रोल फीचर्स के साथ आएगी और इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ भी दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • New 3X0 को मिलेंगे रिमोट कंट्रोल फीचर्स
  • 29 अप्रैल को लॉन्च होगी Mahindra XUV
  • पैनोरमिक सनरूफ से भी लोडेड होगी कार

New Mahindra XUV 3X0 Remote Control Features: अब जानकारी मिली है कि नई कार के साथ रिमोट कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे जो कंपनी की एड्रिनॉक्स कनेक्टेड कार तकनीक से चलेंगे। पहले से मुकाबले की कई कारों में ये फीचर उपलब्ध है, लेकिन महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 में ये फीचर पहली बार डुअल जोन यूनिट के साथ दिया जाएगा। इसमें कार का अगला और पिछला डिफॉगर मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। महिंद्रा का कहना है कि नई एक्सयूवी 3एक्स0 के कुछ ही वेरिएंट्स में ये फीचर मुहैया कराया जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि टॉप मॉडल के साथ ये उपलब्ध होगा।

Mahindra XUV 3X0 Remote Control Features

कार का अगला और पिछला डिफॉगर मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा

पैनोरमिक सनरूफ भी मिलेगी

महिंद्रा देश में नई एसयूवी 29 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है जिसका नाम एक्सयूवी 3एक्स0 है। ये असल में महिंद्रा एक्सयूवी 300 है जिसे नए नाम के साथ देश में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी किए टीजर में इसके केबिन की झलक भी दिखी है जिसमें साफ हो गया है कि इसके साथ पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। यानी लॉन्च होते ही ये पैनोरमिक सनरूफ वाली भारत की सबसे सस्ती एसयूवी बन जाएगी। महिंद्रा इस नई कार को मुकाबले के हिसाब से बहुत जोरदार और पैसा वसूल बनाने वाली है। इस नई एसयूवी को लॉन्च से पहले एक बार फिर टेस्टिंग करते देखा गया है जो अब बिना स्टिकर्स के जल्द नजर आएगी।

End of Feed