Brezza और Nexon की बढ़ेगी मुश्किलें! अपडेटेड डिजाइन के साथ आ रही है नई Kia Sonet

किआ कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet की नई जनरेशन पर काम कर रही है। इस एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के दौरान अपडेटेड डिजाइन के साथ देखा गया है।

किआ मोटर्स अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet की नई जनरेशन पर काम कर रही है। हाल ही में नई Kia Sonet को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके 2027 में लॉन्च होने की संभावना और मजबूत हो गई है। कंपनी के अंदर इसे QY2E कोडनेम दिया गया है। नई Sonet केवल डिजाइन के मामले में ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म, फीचर्स और केबिन टेक्नोलॉजी के मामले में भी बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है।

Kia Sonet

Kia Sonet (Photo: kia)

टेस्टिंग मॉडल में क्या दिखा खास?

स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई Sonet का फ्रंट डिजाइन पूरी तरह नया होगा। SUV में स्प्लिट LED हेडलाइट सेटअप देखने को मिलेगा, जबकि ऊपर की तरफ बूमरैंग-शेप DRLs दिए जा सकते हैं। नई Sonet में मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ा छोटा लेकिन आकर्षक हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल देखने को मिला है। वहीं फ्रंट बंपर को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव बनाया गया है, जिससे SUV का रोड प्रेजेंस बेहतर हो सकता है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो टेस्टिंग मॉडल में ऐसे अलॉय व्हील्स दिखाई दिए हैं जो पहले Kia Seltos के शुरुआती मॉडल्स में इस्तेमाल किए गए थे। इसके अलावा SUV में पुल-टाइप डोर हैंडल, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्लश रूफ रेल्स और मजबूत व्हील आर्च क्लैडिंग भी देखने को मिली है।

End of Feed