Honda Elevate Unofficial Bookings Open: होंडा जल्द ही देश में नई एलिवेट कॉॅम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी डीलरशिप लेवल पर शुरू कर दी गई है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग कर सकते हैं। हाल में कंपनी नई गाड़ी का एक टीजर जारी किया है जिसमें सामने आया है कि नई एलिवेट को पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। होंडा कार्स इंडिया 6 जून को नई एलिवेट भारत में पेश करने वाली है। इस कार का स्टाइल और डिजाइन काफी अच्छा दिख रहा है और ये संभावित रूप से मौजूदा होंडा डब्ल्यूआर-वी की जगह लेने वाली है।
दिलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
कीमत और फीचर्स दोनों होंगे आकर्षक
मुकाबले के हिसाब से नई होंडा एलिवेट की कीमत जहां 8 लाख रुपये के इर्द-गिर्द हो सकती है, वहीं कंपनी इसके साथ जोरदार और हाइटेक फीचर्स उपलब्ध कराने वाली है। नई एसयूवी के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर साइड इलेक्ट्रिक सीट, 360-डिग्री कैमरा और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन के अलावा कनेक्टेड कार तकनीक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
कितना दमदार होगा इंजन
घुमावदार डिजाइन वाली ये एसयूवी हेडलैंप्स से जुड़े एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललाइट्स के साथ आएगी। इसके अलावा दो रंगों वाली कलर स्कीम और काले ओआरवीएम भी इसे मिलने वाले हैं। नई होंडा एलिवेट के साथ 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 121 पीएस ताकत और 145 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी इसे माइल्ड हाइब्रिड तकनीक में भी पेश कर सकती है।
