नई जनरेशन Swift को मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग, सस्ती कार खरीदने वालों को राहत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 19, 2024, 08:07 PM IST

New Generation Swift Safety Rating: मारुति सुजुकी जल्द भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है। इससे पहले जापान के एनकैप ने इस कार का क्रैश टेस्ट किया है जिसमें इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। पहले इसे खराब रेटिंग मिली थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट
  • जेएनसीएपी में मिली 4 स्टार रेटिंग
  • पहले से बहुत सुरक्षित हुई ये कार

New Generation Swift Safety Rating: मारुति सुजुकी जल्द भारत में नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च करने वाली है। अब तक इस सस्ती हैचबैक की सेफ्टी रेटिंग काफी खराब रही, लेकिन अब ग्राहकों को इस बात की चिंता नहीं होगा। जापान एनसीएपी ने हाल में नई स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट के रिजल्ट जारी किए हैं जिसमें इस कार ने 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। कंपनी की इस कार को जापान एनकैप ने वायस्कों और बच्चों दोनों की सेफ्टी के लिए काफी बेहतर पाया है। भारतीय मार्केट में भी लॉन्च होने के बाद इस कार का क्रैश टेस्ट बीएनसीएपी और ग्लोबल एनकैप द्वारा किया जाएगा।

New Generation Swift Safety Rating

इस कार ने 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

दिखने में कितनी बदली

नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट दिखने में काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

End of Feed