नई जनरेशन Maruti Suzuki Dzire की टेस्टिंग भारत में जारी, जल्द लॉन्च होगी ये कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2024, 01:20 PM IST

New Generation Maruti Suzuki Dzire: Maruti Suzuki बहुत जल्द New Generation Dzire भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इसे हाल में टेस्टिंग के दौरान दोबारा देखा गया है जो प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार नजर आ रही है। कंपनी की ये किफायती सेडान देश में खूब पसंद की जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर
  • सेफ्टी में पहले से तगड़ी होगी कार
  • टेस्टिंग के दौरान दोबारा दिखी कार

New Generation Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी की डिजायर सेडान को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है, फ्लीट मार्केट में तो ये कार आंख का तारा बनी हुई है। अब कंपनी इस किफायती और सस्ती कार की नई जनरेशन लॉन्च करने के करीब है। मारुति सुजुकी अपनी नई जनरेशन डिजायर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, हाल में नजर आया टेस्ट म्यूल प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार दिखा है। ये कार बहुत जल्द देश में लॉन्च हो सकती है। मारुति सुजुकी की नई डिजायर दिखने में बहुत कुछ मौजूदा पीढ़ी जैसी ही लग रही है, लेकिन ये कार केबिन में बड़े बदवालों के साथ पेश की जाने वाली है।

Maruti Suzuki New Generation Dzire Spotted Testing

कार केबिन में बड़े बदवालों के साथ पेश की जाने वाली है

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव!

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed