Honda Amaze के ये 5 फीचर्स, इसे बनाते हैं सेगमेंट में सबसे अलग और खास

हाल ही में होंडा ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार, अमेज (New Gen Amaze) के तीसरी जनरेशन के मॉडल को लॉन्च किया है। हालांकि इस कार में काफी बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। आज यहां हम आपको नई होंडा अमेज के 5 ऐसे फीचर्स (Honda Amaze Features) के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसे सेगमेंट में सबसे अलग और खास कार बनाते हैं।

New Gen Honda Amaze: हाल ही में जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट-सेडान, अमेज (Honda Amaze) का तीसरी जनरेशन का मॉडल लॉन्च किया है। इस कार को 8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसका टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको 10.90 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि कार का डिजाईन और इंटीरियर नया है लेकिन कार का इंजन और अन्य बहुत सी चीजें अभी भी पिछली जनरेशन के मॉडल जैसी ही हैं जिस वजह से कार में कुछ खास बड़ा बदलाव देखने नहीं मिलता है। लेकिन नई अमेज में आपको 5 ऐसे फीचर्स (Honda Amaze Features) जरूर मिलते हैं जो इसे सेगमेंट में सबसे अलग और खास बनाते हैं। आइये जानते हैं ये 5 फीचर्स क्या हैं।

Honda Amaze

ये 5 फीचर्स, इसे बनाते हैं सेगमेंट में सबसे अलग और खास

पैडल शिफ्टर

नई होंडा अमेज (New Gen Honda Amaze) के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट में आपको पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं। यह एक ऐसा फीचर है जो भारत के कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट से अभी तक गायब था। नई वाली अमेज (New Honda Amaze) भारत में मौजूद इकलौती कॉम्पैक्ट-सेडान है जो अपने प्राइस रेंज में यह फीचर ऑफर कर रही है।

End of Feed