बिना हेलमेट बाइक पर चले अमिताभ और अनुष्का, अब मुंबई पुलिस लेगी इनके खिलाफ एक्शन

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 16, 2023, 01:32 PM IST

बॉलीवुड के दो पॉपुलर स्टार्ट Amitabh Bachchan और Anushka Sharma बिना हेलमेट पहने बाइक की पिछली सीट पर बैठे हाल में नजर आए हैं। इनके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग इनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमिताभ और अनुष्का पर होगी कार्रवाई
  • बिना हेलमेट बाइक पर चलने का मामला
  • जनता कर रही इनकी जोरदार आलोचना

Amitabh Anushka Bike Ride Without Helmet: हाल में अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा बिना हेलमेट के बाइक की पिछली सीट पर नजर आए हैं, इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर सामने आए इनके फोटोज और वीडियो की जनता जमकर आलोचना कर रही है, कहा जा रहा है कि इनपर पुलिस कोई एक्शन क्यों नहीं लेती। अब मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए इन दोनों एक्टर्स पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। अमिताभ जहां ट्रैफिक में फंसे थे, वहीं जुहू में पेड़ गिरने की वजह से जाम में फंसी अनुष्का ने भी बाइक की सवारी बिना हेलमेट के की थी।

Mumbai Police To Act Against Amitabh Bachchan And Anushka Sharma

मुंबई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए इन दोनों एक्टर्स पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है

अमिताभ ने खुद डाली फोटो

हाल में उनका एक फोटो वायरल हुआ है जो अब ट्रोल होने लगा है। ट्रैफिक जाम में फंसे अमिताभ बच्चन हाल में अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए पास से गुजर रहे एक रॉयल एनफील्ड हिमालयन राइडर के साथ बैठ गए। इस फोटो पर लोग नाराजगी इसीलिए जता रहे हैं क्योंकि बाइक चालक और पीछे बैठे अमिताभ बच्चन, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस मामले पर अब पुलिस एक्शन लेने वाली है, क्योंकि इन्हें लाखों-करोड़ों लोग फॉलो करते हैं और ये पब्लिक में गलत संदेश दे रहे हैं।

End of Feed