पिछले महीने ब्रांड की बेस्ट सेलर बनी नई Windsor, जानें क्यों ग्राहकों को आ रही पसंद

MG Windsor Brands Best Seller: नवंबर 2024 में एमजी विंडसर की 3,100 यूनिट से ज्यादा बिकी हैं, इसके साथ ही ये पिछले महीने ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन गई है। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • MG की बेस्ट सेलर बनी विंडसर
  • नवंबर में 3,100 से ज्यादा बिक्री
  • बहुत आकर्षक है इसकी कीमत

MG Windsor Brands Best Seller: एमजी इंडिया की विंडसर ईवी भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद की जा रही है। नई विंडसर बीते कई महीनों से बिक्री में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नवंबर 2024 में एमजी विंडसर की 3,100 यूनिट से ज्यादा बिकी हैं, इसके साथ ही ये पिछले महीने ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन गई है। एमजी विंडसर की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। ईवी की कीमत के अलावा अपको 3.5 लाख रुपये बैटरी के किराए के लिए चुकाने होंगे अगर आप सालाना 50,000 किमी तक गाड़ी चलाते हैं। एमजी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के अंतर्गत पेश किया है जिससे कार की कीमत बहुत आकर्षक हो गई है।

MG Windsor EV

नई विंडसर बीते कई महीनों से बिक्री में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

वॉइस कंट्रोल वाली सनरूफ

ये इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर चार रंगों - टर्किश ग्रीन, पर्ल व्हाइट, क्ले बेज और स्टारबर्स्ट ब्लैक में उपलब्ध है। इसे बड़े साइज की वॉइस कंट्रोल वाली पैनोरमिक सनरूफ और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार का इंटीरियर लग्जरी कारों जैसा है जहां ब्लैक लेदरेट सीट्स वाली 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं। एमजी ने इस इलेक्ट्रिक कार की पिछली सीट्स पर अडजस्टेबल हेडरेस्ट, 3 पॉइंट सीटबेल्ट, रियर एसी वेंट्स और रियर डिफॉगर दिए हैं।

End of Feed