MG Gloster: भारत में SUVs को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखते हुए ही कई कंपनियां अपनी SUVs के बेहतर और ज्यादा आकर्षक वेरिएंट्स को मार्केट में लेकर आ रही हैं। अब हाल ही में अपनी कारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने अपनी विशालकाय 7 सीटर SUV ग्लॉस्टर के दो नए वेरिएंट्स को मार्केट में पेश किया है। ग्लॉस्टर के इन दो नए वेरिएंट्स को स्नो स्टॉर्म और डेजर्ट स्टॉर्म नाम दिया गया है। आइये जानते हैं ग्लॉस्टर के इन नए वेरिएंट्स में क्या कुछ खास है।
MG ने लॉन्च किये ग्लॉस्टर के 2 नए वेरिएंट्स, जान लीजिये क्या है खास?
स्नोस्टॉर्म में क्या है खास?
आपको बता दें कि MG ने दोनों ही कारों के डिजाईन में कुछ खास बदलाव नहीं किया है। कारों को नए रंगों और ग्राफिक्स के साथ ही स्पेशल एडिशन के रूप में पेश किया गया है। स्नो स्टॉर्म एडिशन की बात करें तो इसमें ड्यूल टोन पर्ल व्हाइट कलर देखने को मिलता है। कार की छत, बॉडी क्लैडिंग, ग्रिल और यहां तक कि पीछे मिलने वाला स्पॉइलर भी काले रंग में देखने को मिलता है। कार के टेल लैंप में भी स्मोक इफ़ेक्ट देखने को मिलता है। इसके साथ ही कार के आगे वाले बंपर में हल्का सा लाल रंग का टच भी दिया गया है।
डेजर्ट स्टॉर्म में क्या है खास?
दूसरी तरफ अगर कार के डेजर्ट स्टॉर्म वेरिएंट की बात करें तो यह गोल्डन रंग में फिनिश किया गया है। इस वेरिएंट में भी ग्रिल, एलॉय व्हील्स, रूफ रेल और डोर हैंडल्स ब्लैक रंग में देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि MG ग्लॉस्टर का का स्नो स्टॉर्म एडिशन सिर्फ 7 सीटर ऑप्शन में भी मौजूद है जबकि डेजर्ट स्टॉर्म वेरिएंट 6 सीटर और 7 सीटर, दोनों ही ऑप्शंस में मौजूद है।
