Maruti-Toyota की बढ़ेगी टेंशन! हुंडई और किआ ला रही हैं ये 4 धांसू हाइब्रिड SUV

भारत में हाइब्रिड SUV का बाजार और गर्म होने वाला है क्योंकि Hyundai और Kia अगले कुछ वर्षों में भारत में अपने 4 हाइब्रिड SUV बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं।

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में हाइब्रिड कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब इस सेगमेंट में Hyundai और Kia भी बड़ी एंट्री की तैयारी कर रही हैं। दोनों कंपनियां साल 2027 से भारत में कई नई हाइब्रिड SUV लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। इनका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki और Toyota की हाइब्रिड कारों से होगा। Hyundai और Kia अगले कुछ वर्षों में कुल 4 हाइब्रिड SUV मॉडल पेश कर सकती हैं, जिनमें नई जनरेशन Hyundai Creta, Kia Seltos और दो नई 7-सीटर प्रीमियम SUV शामिल होंगी।

4 Hyundai and Kia Hybrid SUVs Confirmed

Maruti-Toyota की बढ़ेगी टेंशन! हुंडई और किआ ला रही हैं ये 4 धांसू हाइब्रिड SUV/photo-kia

Hyundai Creta और Kia Seltos के आएंगे हाइब्रिड मॉडल

रिपोर्ट्स के अनुसार, Hyundai अपनी लोकप्रिय SUV Creta और Kia अपनी Seltos का अगली जनरेशन मॉडल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश कर सकती हैं। दोनों SUV के हाइब्रिड वर्जन 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इन मॉडल्स में मौजूदा पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिससे बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन का फायदा मिलेगा।

End of Feed