WagonR का बड़ा प्राइस ड्रॉप: प्री-दिवाली ऑफर में 80,000 रुपये तक घटी कीमत

Maruti Suzuki WagonR Price Cut: WagonR के साथ-साथ Alto K10, S-Presso, Celerio, Swift और Baleno जैसे मॉडलों पर भी GST घटाकर 28% से 18% कर दिया गया है। वहीं, पहले लगने वाला 1% से 3% का कम्पनसेशन सेस भी खत्म कर दिया गया है, जिससे इन गाड़ियों की कुल टैक्स दर और कम हो गई है।

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) भारतीय बाजार में उन कुछ हैचबैक में से एक है, जो क्रॉसओवर, एसयूवी और एमपीवी जैसी यूटिलिटी गाड़ियों के बढ़ते दबाव के बावजूद ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रही है। दिसंबर 1999 में पहली बार लॉन्च हुई यह टॉल-बॉय हैचबैक आज भी निजी खरीदारों और टैक्सी सेगमेंट, दोनों में बेहद लोकप्रिय है। इस वक्त Maruti Suzuki WagonR को खरीदने का सबसे शानदार समय है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस पर 80 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है जो कि पहले कभी नहीं मिली।

GST 2.0 से कीमतों में भारी कमी

कंपनी ने हाल ही में GST 2.0 व्यवस्था के तहत टैक्स में कमी के बाद WagonR की कीमतों में कटौती की है। मारुति सुजुकी ने वैगनआर की कीमत में अधिकतम ₹80,000 तक की कमी की है। यह अधिकतम कटौती इसके बेस वेरिएंट LXi पर लागू है। वहीं, ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट्स में भी ₹77,000 तक की कीमत घटाई गई है।

End of Feed