Maruti Suzuki ला रही नई माइक्रो SUV, Tata Punch और Hyundai Exter से होगा मुकाबला

मारुति अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नई माइक्रो SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम Y43 बताया जा रहा है। इसका मुकाबला Tata Punch और Hyundai Exter से हो सकता है।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एसयूवी की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी नई गाड़ियों पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी अगले पांच साल में सात नई SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी का फोकस एक्सपोर्ट बढ़ाने, प्रोडक्शन क्षमता मजबूत करने और अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प पेश करने पर भी है। इसी रणनीति के तहत कंपनी एक नई माइक्रो SUV तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम Y43 बताया जा रहा है।

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki ला रही एक नई माइक्रो एसयूवी (AI Generated Image)

मारुति इग्निस की ले सकती है जगह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी की नई माइक्रो SUV को फ्रोंक्स से नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसे कंपनी की बंद हो चुकी इग्निस के विकल्प के तौर पर भी पेश किया जा सकता है। इस गाड़ी के जरिए कंपनी उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो कम बजट में कॉम्पैक्ट SUV जैसी डिजाइन वाली कार खरीदना चाहते हैं। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से होगा। इस कार के 2027 में बाजार में आने की उम्मीद है।

End of Feed