Maruti Suzuki आने वाले समय में दो नई फैमिली कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें एक 7-सीटर SUV और दूसरी नई इलेक्ट्रिक MPV शामिल है। दोनों मॉडल उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं, जो परिवार के लिए ज्यादा स्पेस, आधुनिक फीचर्स और बेहतर तकनीक वाली गाड़ी चाहते हैं। इन दोनों ही गाड़ियों को कंपनी की भविष्य की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
मारुति जल्द ला रही दो नई फैमिली कार(Representative image)
आ रहा Grand Vitara का 7-सीटर एडिशन?
Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर Grand Vitara का 7-सीटर एडिशन तैयार कर रही है। कंपनी के इंटरनल कोडनेम Y17 से पहचानी जा रही यह SUV फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है और इसके 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।
नई 7-सीटर Grand Vitara अपने 5-सीटर मॉडल से कई फीचर्स, प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन साझा करेगी। हालांकि, तीसरी सीट पंक्ति को एडजस्ट करने के लिए इसकी लंबाई और केबिन स्पेस को बढ़ाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिल सकता है।
डिजाइन की बात करें तो SUV में Grand Vitara की पहचान बरकरार रहेगी, लेकिन कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स Maruti e Vitara से भी लिए जा सकते हैं। इससे इसका लुक ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक दिखाई देने की उम्मीद है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: लॉन्ग ड्राइव का मजा होगा दोगुना! Mahindra की ये 4 गाड़ियां हैं फैमिली ट्रिप्स के लिए बेस्ट
इलेक्ट्रिक MPV पर भी काम कर रही है कंपनी
Maruti Suzuki केवल पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल्स पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर भी तेजी से काम कर रही है। इसी दिशा में कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक MPV भी डेवलप कर रही है, जिसका कोडनेम YMC बताया जा रहा है। यह मॉडल 2026 के अंत या 2027 के दौरान बाजार में आ सकता है। यह मॉडल eVitara से इंस्पायर्ड डिजाइन लैंग्वेज के साथ लाया जा सकता है। यह MPV एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है और इसके कई तकनीकी कंपोनेंट और डिजाइन एलिमेंट Maruti e Vitara से साझा किए जा सकते हैं। इससे कंपनी को लागत कम रखने और बेहतर इलेक्ट्रिक तकनीक उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
7-सीटर SUV और MPV सेगमेंट तेजी से हो रहा पॉपुलर
Maruti Suzuki की यह रणनीति ऐसे समय में सामने आ रही है जब भारतीय बाजार में 7-सीटर SUV और MPV सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बड़ी फैमिली और लंबी यात्रा करने वाले ग्राहक अब ज्यादा स्पेस और आरामदायक वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में 7-सीटर Grand Vitara और नई इलेक्ट्रिक MPV कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उत्पाद साबित हो सकती हैं।
