2026 Maruti Baleno Facelift से 5 सितंबर को हटेगा पर्दा, जानिए क्या कुछ हो सकता है खास

मारुति अपने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन लाने जा रही है। कंपनी ने इस फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर दिया है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने मुहर लगा दी है कि नई Maruti Suzuki Baleno Facelift को भारत में 5 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। फेस्टिव सीजन से ठीक पहले आने वाली इस अपडेटेड कार में डिजाइन, फीचर्स और केबिन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने पर फोकस किया जा सकता है। हालांकि, कार के मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

2026 Maruti Baleno Facelift

5 सितंबर को आ रही है 2026 Maruti Baleno Facelift

मौजूदा Baleno मॉडल सेकेंड जनरेशन का हिस्सा है, जिसे साल 2022 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। फेसलिफ्ट के बाद भी यह कार प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz, Hyundai i20 और Toyota Glanza जैसी कारों को टक्कर देती रहेगी।

End of Feed