Maruti Suzuki Grand Vitara Recall: मारुति सुजुकी ने पिछले साल नई ग्रैंड विटारा एसयूवी भारत में लॉन्च की है और अब कंपनी ने इसके लिए रिकॉल जारी कर दिया है. मारुति ने 11,000 से ज्यादा कारें रिकॉल की हैं और बड़ी संभावना ये है कि रिकॉल के दायरे में आपकी कार भी आ सकती है. जानकारी दी गई है कि एसयूवी की पिछली सीटबेल्ट माउंटिंग ब्रैकेट में संभावित खराबी के चलते इन्हें वापस बुलाया गया है. कंपनी ने ग्रैंड विटारा की कुल 11,177 यूनिट इस खराबी को दूर करने के लिए रिकॉल की गई हैं.
सभी प्रभावित यूनिट का उत्पादन पिछले साल 8 अगस्त से 15 नवंबर के बीच किया गया है.
इस दौरान हुआ उत्पादन
मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी की सभी प्रभावित यूनिट का उत्पादन पिछले साल 8 अगस्त से 15 नवंबर के बीच किया गया है. कंपनी इन सभी कारों के मालिकों को रिकॉल नोटिस भेजने वाली है. सोमवार को अपने बयान में कंपनी ने कहा कि इस खराबी के चलते लंबे दूरी तय करते समय सीटबेल्ट ढीला होने की संभावना है जिसका सीधा असर इसके उद्देश्य पर पड़ सकता है.
दूसरी बार रिकॉल हुई ग्रैंड विटारा
ये दूसरी बार है जब मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी के लिए रिकॉल जारी किया है. इसी महीने की शुरुआत में कंपनी ने एयरबैग्स कंट्रोलर में खराबी के चलते इसे वापस बुलाया था. इस बार रिकॉल की गई कारों के मालिकों से कंपनी संपर्क करना शुरू कर चुकी है और जाचं के साथ मरम्मत का पूरा काम मुफ्त में किया जाएगा. जनवरी ककी शुरुआत में जो रिकॉल किया गया था वो एयरबैग कंट्रोल को दुरुस्त करने के लिए था और इस दायरे में 17,362 कारें वापस बुलाई गई थीं.
