Maruti Suzuki Diwali Discounts: मारुति सुजुकी की सभी गाड़ियां भारत में काफी पसंद की जाती हैं और त्योहारों के सीजन में तो ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बनी रहती है. इसी समय देश के सबसे ज्यादा ग्राहक अपना नया वाहन खरीदते हैं और मारुति सुजुकी इसमें बिक्री की बड़ी भागीदार बनती है. कंपनी ने त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की दिवाली को और भी हैप्पी बनाने के लिए अपनी कारों पर 56,000 रुपये तक के जोरदार ऑफर्स दिए हैं जो अक्टूबर 2022 में उपलब्ध कराए गए हैं.
कंपनी ने त्योहारों के सीजन में अपनी कारों पर 56,000 रुपये तक के जोरदार ऑफर्स दिए हैं
मारुति सुजुकी सेलेरियो - 51,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी सेलेरियो कई वेरिएंट्स में बेची जा रही है और इसके साथ कंपनी ने 1.0-लीटर के10 इंजन दिया है जो 67 हॉर्सपावर जनरेट करता है. इस कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर 51,000 रुपये तक लाभ दिया है जिसमें 30,000 रुपये की नकद छूट, 6,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. एएमटी वेरिएंट्स पर 41,000 रुपये तक लाभ दिया है. इसके अलावा सेलेरियो सीएनजी पर कुल 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिला है.
मारुति सुजुकी वैगनआर - 31,000 रुपये तक लाभ
ग्राहकों के बीच बहुत पॉपुलर मारुति सुजुकी वैगनआर को दो इंजन विकल्प - 1.0-लीटर और 1.2-लीटर के12सी डुअलजेट पेट्रोल दिए गए हैं. ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल और एएमटी दोनों वेरिएंट्स पर कुल 31,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी वैगनआर सीएनजी पर भी 15,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है.
मारुति सुजुकी स्विफ्ट - 47,000 रुपये तक लाभ
भारतीय ग्राहकों की फैमिली कार कही जाने वाली मारुति सुजुकी स्विफ्ट आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है. स्विफ्ट के साथ 90 हॉर्सपावर जनरेट करने वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है. कंपनी ने इस कार एएमटी वेरिएंट पर 47,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है, वहीं मैनुअल वेरिएंट पर कुल 30,000 रुपये तक लाभ ग्राहकों को मिलेगा.
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 - 36,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी जल्द मार्केट में नई जनरेशन ऑल्टो लॉन्च करने वाली है, इससे पहले मारुति सुजुकी मौजूदा ऑल्टो पर 36,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है. कार के साथ 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो किसे किफायती बनाता है. कार के बेस एसटीडी वेरिएंट पर 11,000 रुपये तक लाभ मिला है.
मारुति सुजुकी डिजायर - 52,000 रुपये तक लाभ
मारुति सुजुकी डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान है. ये कार भारतीय परिवारों में जितनी पॉपुलर है, टैक्सी सेगमेंट में ये उससे भी ज्यादा पसंद की जाती है. कंपनी ने इस कार के एएमटी वेरिएंट पर कुल 52,000 रुपये तक लाभ दिया है जिसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. कार के मैनुअल वेरिएंट पर कुल 17,000 रुपये तक डिस्काउंट मिला है.
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो - 56,000 रुपये तक लाभ
मारुति की ये नई कार अपने बेहतरीन लुक और जोरदार केबिन के चलते किफायती कार पसंद करने वालों की नजरों में चढ़ी हुई है. हाल में इसे किफायती के10सी इंजन और स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स से अपडेट किया गया है. कंपनी ने इस कार के मैनुअल वेरिएंट्स पर 56,000 रुपये तक और एएमटी वेरिएंट्स पर 46,000 रुपये तक लाभ दिया है.
