Maruti का बड़ा तोहफा,10 साल तक गाड़ी की सर्विस की टेंशन हुई खत्म; लॉन्च हुआ नया 'स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान'

अगर आप भी अपनी मारुति गाड़ी की मेंटनेंस की बढ़ती लागत से परेशान रहते हैं तो खुश हो जाइए कंपनी ने Smart Maintenance Plan पेश कर दिया है।

Maruti Suzuki ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान (Smart Maintenance Plan) लॉन्च किया है। यह प्लान गाड़ी की मेंटेनेंस को अधिक किफायती, आसान और अनुमानित बनाने का दावा करता है।

Maruti Suzuki Smart Maintenance Plan

मारुति सुजुकी स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान (Photo: Maruti Suzuki)

क्या है Smart Maintenance Plan?

Maruti Suzuki ने एक नई आफ्टर-सेल्स पहल के तहत Smart Maintenance Plan पेश किया है। यह स्कीम प्रीपेड सर्विस पैकेज के रूप में उपलब्ध होगी, जिसके जरिए ग्राहक पहले से ही गाड़ी की मेंटेनेंस की लागत तय कर सकते हैं और भविष्य में सर्विस कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी से बच सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह योजना निजी (Private) और व्यावसायिक (Commercial) दोनों तरह के वाहन मालिकों के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे नई कार खरीदते समय या बाद में किसी भी ऑथराइज्ड मारुति सुजुकी वर्कशॉप से खरीद सकते हैं।

End of Feed