Maruti Suzuki Swift 2024: हाल ही में मारुति सुजुकी ने अपनी पसंदीदा हैचबैक स्विफ्ट की 4थी जनरेशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए है और इसका टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको 9.64 लाख रुपए खर्च करने होंगे। नई स्विफ्ट में आपको 6 एयरबैग, ABS, और पहले से बेहतर इंजन जैसे बहुत से नए बदलाव देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको यह फीचर्स प्रदान करने के लिए कंपनी को कितनी इन्वेस्टमेंट करनी पड़ी है। मारुति सुजुकी भारत लिमिटेड ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन सभी बदलावों के लिए कंपनी को लगभग 1450 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने पड़े हैं।
2024 Maruti Suzuki Swift gets new Z-series engine
मिलता है नया इंजन
मारुति सुजुकी स्विफ्ट 2024 में आपको नया ज सीरीज का 1.2 लीटर वाला इंजन देखने को मिलता है। यह एक तीन सिलेंडर इंजन है जो 84 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है। साथ ही यह इंजन आपको 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर की शानदार माइलेज भी प्रदान करता है। इस इंजन को फाइव स्पीड गियर बॉक्स के साथ लिंक किया गया है।
कार के अन्य फीचर्स
कार के रियर व्यू मिरर पर आपको बुमरेंग वाले इन्डिकेटर भी देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने स्विफ्ट को नया इंटीरियर भी दिया है और अब यह बहुत हद तक बलेनो और फ्रोंक्स के इंटीरियर जैसा है। कार में आपको 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलता है। अन्य फीचर्स के साथ ही कार में आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।
