Best 7 Seater Car: Maruti Suzuki Ertiga बनाम Kia Carens, आपकी फैमिली के लिए क्या है बेस्ट?

अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मजा तभी है जब आप एक साथ एक कार में जाएं। ऐसा करने के लिए आपको एक 7 सीटर कार की जरूरत पड़ती है। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में 7 सीटर MPVs और SUVs की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। अगर आपका बजट 8 से 11 लाख रुपए है और एक फैमिली कार की तलाश में हैं तो मारुती अर्टिगा या फिर किआ कारेंस आपके लिए अच्छे ऑप्शंस साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर इन्हीं दोनों ऑप्शन्स में से किसी एक को चुनना हो तो?

Maruti Suzuki Ertiga Vs Kia Carens: दोस्तों के साथ या फिर परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का मजा तभी है, जब आप सभी लोग एक ही कार में एक साथ जाएं। इसके लिए आपको एक 7 सीटर कार की जरूरत पड़ती है। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में 7 सीटर कारें काफी तेजी से लोगों की पसंद बनी हैं। कहीं भी आना-जाना हो तो एक साथ ट्रैवल करने के लिए ये 7 सीटर कारें सबसे बेस्ट रहती हैं। 7 सीटर MPVs के साथ भारत में SUVs की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। अगर आपका बजट 8 से 11 लाख रुपए है और आप एक 7 सीटर कार तलाश रहे हैं तो मारुती सुजुकी अर्टिगा या फिर किआ कारेंस आपके लिए अच्छे ऑप्शंस साबित हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको इन्हीं दो कारों में से किसी एक को चुनना हो तो? आइये जानने की कोशिश करते हैं कि दोनों कारों में से कौन सी कार आपकी फैमिली कार बन सकती है।

Maruti Suzuki Ertiga Vs Kia Carens

आपकी फैमिली के लिए कौन सी 7 सीटर कार है बेस्ट ?

कीमत और इंजन

मारुती सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपए है जबकि किआ कारेंस की शुरुआती कीमत 10.45 लाख रुपए है। दोनों ही कारों में आपको 1497cc का 4 सिलेंडर DOHC इंजन मिलता है। किआ कारेंस का इंजन 113 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है जबकि मारुती अर्टिगा का इंजन 102 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। ड्राइवट्रेन की बात करें तो दोनों ही कारें फ्रंट व्हील ड्राइव हैं।

End of Feed