Maruti Suzuki Brezza के बाद लॉन्च होगी Fronx Facelift, स्टाइलिश SUV में मिलेगा सनरूफ और ADAS?

2026 Maruti Brezza Facelift के बाद मारुति अब अपने ग्राहकों के लिए 2026 Maruti Fronx Facelift को लाने जा रही है। कंपनी की इस एसयूवी में पहली बार लेवल-2 ADAS मिलने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए हाल ही में ब्रेजा फेसलिफ्ट (2026 Maruti Brezza Facelift) लॉन्च की है। ब्रेजा के बाद कंपनी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इस अपकमिंग मॉडल को देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसमें डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी को लेकर अहम बदलाव करने वाली है। सबसे बड़ी बात यह है कि नई 2026 Maruti Fronx Facelift में पहली बार लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) मिलने की उम्मीद है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस कारों में शामिल कर सकता है।

Maruti Suzuki

ब्रेजा के बाद जल्द लॉन्च होगा Fronx Facelift मॉडल

एक्सटीरियर में होंगे आकर्षक बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Fronx का ओवरऑल डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए फ्रंट ग्रिल, बंपर और लाइटिंग एलिमेंट्स में बदलाव किए जा सकते हैं। नई डिजाइन वाली ग्रिल और हल्के कॉस्मेटिक अपडेट्स इसकी सड़क पर मौजूदगी को और बेहतर बनाएंगे। हालांकि, इसके डायमेंशन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

End of Feed