Mahindra XUV400 की बुकिंग हुई शुरू, 21,000 रुपये में बुक करें ये इलेक्ट्रिक कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 26, 2023, 12:22 PM IST

Mahindra ने देश में बिल्कुल नई XUV400 Electric SUV की बुकिंग शुरू कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये है. इस कार में दिलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये टोकन के साथ Bookinng कर सकते हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV400 की बुकिंग शुरू
  • 21,000 रुपये में कर सकते हैं बुक
  • 15.99 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Mahindra XUV400 Electric SUV Bookings: महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू कर दी गई है और इस इलेक्ट्रिक कार में दिलचस्पी रखने वाले 21,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग कर सकते है. एक्सयूवी300 पर आधारित इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरिएंट्स - ईसी और ईएल में लॉन्च किया गया है और इनकी एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच है. कंपनी का कहना है कि पहली 5,000 बुकिंग्स के लिए ये खास कीमत उपलब्ध कराई गई है. इसके अलावा कंपनी इसी साल 20,000 ग्राहकों को महिंद्रा XUV400 ईवी की डिलीवरी देने का प्लान लेकर चल रही है.

Mahindra XUV400

नी सी साल 20,000 ्रों को महिंद्रा XUV400 वी की डिलीरी ने प्ान ही है.

26 जनवरी से शुरू हुई बुकिंग

देशभर में महिंद्रा इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कई चरणों में पेश करने वाली है और इसकी बुकिंग 26 जनवरी 2023 से शुरू कर दी गई है. पहले चरण में ये ईवी 34 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी, वहीं मार्च 2023 से ग्राहकों को XUV400 ईएल की डिलीवरी मिलनी शुरू होगी. महिंद्रा XUV400 ईसी के ग्राहकों को इस कार का इंतजार दिवाली तक करना होगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी और मोटर के साथ 3 साल या असंख्य किलोमीटर की वारंटी दी गई है, विकल्प में 8 साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी भी ग्राहकों को मिलेगी.

End of Feed