Mahindra की नई XUV 3X0 के इंटीरियर का टीजर जारी, माइलेज की जानकारी भी उजागर

New Mahindra XUV 3X0 Interior Teased: महिंद्रा एंड महिंद्रा 29 अप्रैल को नई एक्सयूवी 3एक्स0 लॉन्च करने वाली है जिसका नया टीजर जारी हुआ है। इसमें एसयूवी का केबिन दिखाया गया है और माइलेज की जानकारी भी सामने आ गई है। इसके साथ सेगमेंट की सबसे बड़ी पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV 3X0 का केबिन दिखा
  • माइलेज की जानकारी भी आई सामने
  • 29 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी कार

New Mahindra XUV 3X0 Interior Teased: महिंद्रा भारतीय मार्केट में नई XUV 3X0 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 29 अप्रैल को लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका इंटीरियर नए टीजर में दिखा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने नई XUV 3X0 के माइलेज की जानकारी भी उजागर कर दी है। ARAI के अनुसार एक लीटर पेट्रोल में इसे 20.1 किमी चलाया जा सकेगा। एसयूवी के नए मॉडल को सेगमेंट में सबसे बड़ी सनरूफ दी जाएगी जिसे स्कायरूफ नाम दिया है। ये सेगमेंट की पहली सनरूफ भी है जो डुअल-पैन पैनोरमिक है। कंपनी नई XUV 3X0 के साथ खूब सारे नए फीचर्स भी देने वाले है जिससे मुकाबले में ये बाकी कारों के मुकाबले बहुत हाइटेक हो जाएगी।

Mahindra XUV 3X0 Interior Teased

29 को हले सका इंि मे िख िय है

टॉप मॉडल ADAS के साथ आएगा?

महिंद्रा ऑटोमोटिव बहुत जल्द मार्केट में नई एक्सयूवी3X0 एसयूवी लॉन्च करने वाली है जो बड़े बदलावों के साथ पेश की जाएगी। हाल में ये नई फेसलिफ्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जिसमें इसकी बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी3X0 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉडल एडीएएस के साथ आएगा, या अब इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

End of Feed