Mahindra XEV 9S 7V: 27 नवंबर को होगी लॉन्च, मिलेगा 7-सीटर का विकल्प

Mahindra XEV 9S 7V: कंपनी ने फिलहाल तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार XEV 9S में LFP (BYD Blade) बैटरी पैक और 282 bhp की मोटर दी जा सकती है, जो 380 Nm टॉर्क पैदा करेगी। अनुमान है कि यह SUV 500 किमी से अधिक की रेंज दे सकती है।

महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S की वर्ल्ड प्रीमियर तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV को 27 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘Scream Electric’ इवेंट में पेश करेगी। खास बात यह है कि यह लॉन्च महिंद्रा की पहली “Born Electric” कारों, BE 6 और XEV 9e के लॉन्च के एक साल पूरे होने पर हो रही है।

Mahindra XEV 9S 7V

Mahindra XEV 9S 7V/photo-mahindra

INGLO प्लेटफॉर्म पर होगी आधारित

महिंद्रा XEV 9S को कंपनी के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर पहले से ही BE 6 और XEV 9e जैसे मॉडल बने हैं। इस प्लेटफॉर्म की खासियत है इसका फ्लैट फ्लोर डिजाइन, जो अंदर अधिक जगह और लचीला सीटिंग लेआउट प्रदान करता है। यह SUV महिंद्रा की भारत में पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी।

End of Feed