Mahindra XEV 9e का Pack 3 भारत में हुआ लॉन्च, 30 लाख रुपये से भी ज्यादा है कीमत

Mahindra XEV 9e Pack 3 Price: नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक 3 की एक्सशोरूम कीमत 30.50 लाख रुपये है। अब तक कंपनी ने दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के पैक 2 की कीमत का ऐलान नहीं किया है। महिंद्रा ने बीई 6 और एक्सईवी 9ई के लिए 14 फरवरी 2025 से आप इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं, वहीं कई चरणों में 14 जनवरी से आप कार को चलाकर देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक 3 लॉन्च
  • 30.50 लाख रुपये है इसका दाम
  • 14 फरवरी से शुरू होगी बुकिंग

Mahindra XEV 9e Pack 3 Price: महिंद्रा की हालिया लॉन्च एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्राहकों के बीच चर्चा में है। अब कंपनी ने भारत में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का टॉप मॉडल लॉन्च कर दिया है जिसे पैक 3 नाम दिया गया है। नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक 3 की एक्सशोरूम कीमत 30.50 लाख रुपये है। अब तक कंपनी ने दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के पैक 2 की कीमत का ऐलान नहीं किया है। महिंद्रा ने बीई 6 और एक्सईवी 9ई के लिए 14 फरवरी 2025 से आप इसके लिए बुकिंग कर सकते हैं, वहीं कई चरणों में 14 जनवरी से आप कार को चलाकर देख सकते हैं। इसके बाद 7 फरवरी से पूरे देश में इन दोनों ईवी की टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।

Mahindra XEV 9e Pack 3

नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक 3 की एक्सशोरूम कीमत 30.50 लाख रुपये है

इस कॉन्सेप्ट पर आधारित

महिंद्रा ने 2022 में शोकेस किए एक्सयूवी.ई8 कॉन्सेप्ट पर नई एक्सईवी 9ई को तैयार किया है। बीई 6ई के जैसे नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को भी कंपनी के नए इनग्लो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। महिंद्रा एक्सईवी 9ई की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी।

End of Feed