Mahindra Thar Vs Mahindra Thar Facelift: नई थार में नया क्या है, कीमत से लेकर सभी फीचर्स तक जानें

Mahindra Thar Facelift: महिंद्रा ने Thar Facelift को भारतीय बाजार में उतार दिया है। नई थार में कई सारे बदलाव किए गए हैं। जैसे- केबिन को अब पहले के मुकाबले आरामदायक बनाया गया है। साथ ही लुक को लेकर भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं कि Thar Facelift पुरानी थार से कितनी अलग है।

महिंद्रा ने भारत में नई थार फेसलिफ्ट (Mahindra Thar Facelift) को बाजार में उतार दिया है। नई थार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें अब ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, रियर AC वेंट्स, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट विद स्टोरेज, वन-टच पावर विंडो, और ए-पिलर एंट्री असिस्ट हैंडल शामिल हैं। आइए जानते हैं नई थार पुरानी से कितनी अलग है।

Mahindra Thar Vs Mahindra Thar Facelift

Mahindra Thar Vs Mahindra Thar Facelift/Photo-Mahindra

लॉन्च और कीमत

नई थार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है और टॉप वैरिएंट की कीमत 16.99 लाख रुपये तक जाती है। मौजूदा थार 3-डोर मॉडल 2020 से बिक्री में है और यह मिड-साइकिल अपडेट पांच साल बाद आया है। महिंद्रा ने थार के AX और LX वैरिएंट में 'T' का सूफिक्स जोड़कर इन्हें अब AXT और LXT नाम दिया है, हालांकि अप्रैल 2025 में बंद किए गए सॉफ्ट/कन्वर्टिबल टॉप मॉडल्स को इस फेसलिफ्ट में फिर से नहीं लाया गया है।

End of Feed