Mahindra Thar 5-Door Launch: लंबे समय से भारतीय मार्केट में नई 5 दरवाजों वाली महिंद्रा थार के लॉन्च को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसके जल्द लॉन्च होने के कयास भी लगाए जा रहे थे, लेकिन महिंद्रा ने साफ कर दिया है कि नई थार 5-डोर को भारत में 2024 की शुरुआत तक ही लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने ये जानकारी भी दे दी है कि 2023 में महिंद्रा की कोई भी नई गाड़ी भारत में लॉन्च नहीं की जाने वाली। ऐसे में फिलहाल मारुति सुजुकी जिम्नी ही इस रेस में सबसे आगे है और 5 दरवाजों वाली एसयूवी सेमगेंट में फिलहाल अकेली खिलाड़ी बनी हुई है।
नई थार 5-डोर को भारत में 2024 की शुरुआत तक ही लॉन्च किया जाने वाला है।
5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!
हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। हालांकि स्कॉर्पियो एन के मुकाबले नई महिंद्रा थार साइज में छोटी होगी।
नई थार को मिलेंगे दो इंजन विकल्प
5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला करने के लिए दो और एसयूवी आ रही हैं जो 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और 5-डोर फोर्स गुरखा हैं। जिम्नी की एंट्री ऑटो एक्सपो में हो चुकी है।
