Mahindra XUV700 खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, घटा वेटिंग पीरियड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 29, 2023, 09:22 PM IST

Mahindra XUV700 की भारी डिमांड के बीच कंपनी ने प्रोडक्शन बढ़ा दिया है जिसके फलस्वरूप इसकी वेटिंग में बड़ी कमी आई है। अब अगर आप इस एसयूवी को आज बुक करते हैं तो इसी दिवाली तक डिलीवरी मिल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सयूवी700 की वेटिंग में बड़ी कटौती
  • अभी बुक करने पर दिवाली तक मिलेगी
  • एसयूवी की भारत में जोरदार डिमांड

Mahindra XUV700 Waiting: महिंद्रा एक्सयूवी700 लॉन्च के बाद से ही लगातार सुपरहिट बनी हुई है और इसके लिए कंपनी को भारी डिमांड मिल रही है। लंबी वेटिंग के बाद भी ग्राहक एसयूवी का इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन अब उनके लिए राहत की खबर आई है। महिंद्रा ने एक्सयूवी700 का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है जिससे इसकी लंबी वेटिंग में बड़ी कमी दर्ज की गई है। जहां एसयूवी पर करीब 1 महीने पहले 13 महीने की वेटिंग दी जा रही थी, वहीं अब ये वेटिंग घटकर 3-4 महीना रह गई है। हालांकि टॉप मॉडल एएक्स7 और एएक्स7एल पर अब भी 8-9 महीने की वेटिंग दी जा रही है।

Mahindra XUV700 Sales Milestone

टॉप मॉडल एएक्स7 और एएक्स7एल पर अब भी 8-9 महीने की वेटिंग दी जा रही है

कंपनी ने 1 लाख यूनिट बना डालीं

लॉन्च होने के दो साल के भीतर ही नई एक्सयूवी700 ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसकी बुकिंग शुरू होते ही नई एक्सयूवी700 सुपरहिट नजर आ रही थी और कुछ समय पहले ही कंपनी ने इसकी 1 लाख यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। आज भी एसयूवी की जोरदार डिमांड जारी है और ग्राहकों को लंबी वेटिंग दी जा रही है। शानदार फीचर्स से लैस और दिखने में तगड़ी महिंद्रा एक्सयूवी700 का उत्पादन पुणे के नजदीक चाकन प्लांट में किया जा रहा है। भारत में इसका मुकाबला टाटा सफारी जैसी सेगमेंट की बाकी गाड़ियों से हो रहा है।

End of Feed