Mahindra XUV300 पर मिल रहा छप्पर फाड़ डिस्काउंट, महंगी होने से पहले ही खरीद लें

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 22, 2023, 10:57 PM IST

महिंद्रा एक्सयूवी300 का फेसलिफ्ट मॉडल फरवरी 2024 में लॉन्च होने वाला है, इससे पहले कंपनी ने मौजूदा मॉडल पर बंपर ऑफर दिए हैं। एक्सयूवी300 पर 31 दिसंबर 2023 तक 1.30 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV300 पर बंपर डिस्काउंट
  • दिसंबर में 1.30 लाख रुपये तक लाभ
  • 31 दिसंबर 2023 तक मिलेगा फायदा

Mahindra XUV300 Discount: महिंद्रा फरवरी 2024 में नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च करने वाली है, इससे पहले कंपनी ने इस एसयूवी पर दमदार डिस्काउंट दिया है। 31 दिसंबर 2023 तक महिंद्रा एक्सयूवी300 के मौजूदा मॉडल की खरीद पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। चुनिंदा महिंद्रा डीलरशिप पर 1 लाख रुपये तक कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। बता दें कि कंपनी इस एसयूवी के अलावा जनवरी 2024 से कई एसयूवी के दाम बढ़ाने वाली है, तो अगर इसी महीने खरीदते हैं जो विन-विन डील होगी।

Mahindra XUV300 Discount

कंपनी इस एसयूवी के अलावा जनवरी 2024 से कई एसयूवी के दाम बढ़ाने वाली है।

2024 महिंद्रा एक्सयूवी300

महिंद्रा लगातार नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की टेस्टिंग भारत में कर रही है और अब इसकी लॉन्च का समय पता लग गया है। कंपनी फरवरी 2024 में नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। नई एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की बहुत सी जानकारी उजागर हो गई है। हाल में दिखा मॉडल नई एक्सयूवी300 का मिड वेरिएंट है जिसके साथ एडीएएस नहीं मिला है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि या तो इसका टॉप मॉॅडल एडीएएस के साथ आएगा, या इसे ये फीचर मिलेगा ही नहीं। कंपनी इसके अलावा लगातार 5 दरवाजों वाली थार की टेस्टिंग भी कर रही है जिसे जल्द देश के मार्केट में लाया जाएगा।

End of Feed