महिंद्रा थार का अर्थ एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, स्टैंडर्ड मॉडल से बहुत आकर्षक है लुक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2024, 10:35 PM IST

Mahindra Thar Earth Edition: महिंद्रा ने भारत में थार एसयूवी का अर्थ एडिशन लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में इसे काफी आकर्षक बनाया है, ये डेजर्ट थीम पर बनी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा थार अर्थ एडिशन हुआ लॉन्च
  • 15.40 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • डेजर्ट थीम पर तैयार स्पेशल एडिशन

Mahindra Thar Earth Edition: महिंद्रा ने ग्राहकों की चहेती थार एसयूवी का अर्थ एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है, इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है। थार अर्थ एडिशन के टॉप मॉडल की कीमत 17.60 लाख तक जाती है। कंपनी ने इसे थार के एलएक्स वेरिएंट पर बनाया है जो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 40,000 रुपये महंगा है। ये स्पेशल एडिशन सिर्फ 4-व्हील ड्राइव मॉडल्स में मिल रहा है, बाकी तकनीक स्टैंडर्ड मॉडल वाली ही है। अर्थ एडिशन को खास मैट शेड दिया है जिसे कंपनी ने डेजर्ट फ्यूरी नाम दिया है। इसके अलावा बी पिलर और पिछले फेंडर्स पर अर्थ एडिशन बैज भी दिए गए हैं।

Mahindra Thar Earth Edition

अर्थ एडिशन को खास मैट शेड दिया है जिसे कंपनी ने डेजर्ट फ्यूरी नाम दिया है

केबिन भी थीम बेस्ड

महिंद्रा ऑटोमोटिव ने थार अर्थ एडिशन के केबिन में भी यही कलर दिया है। इसे लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है जो ब्लैक बेज का डुअल टोन फिनिश दिया गया है। डेजर्ट से प्रेरित इस एसयूवी पर रेगिस्तान के ड्यून्स का आकार केबिन के हेडरेस्ट पर दिया गया है। स्पेशल एडिशन में स्टीयरिंग व्हील पर महिंद्रा लोगो, कपहोल्डर्स, गियर नॉब और गियर कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश दिया गया है। कुल मिलाकर अंदर और बाहर से थार का अर्थ एडिशन दिखने में स्टैंडर्ड मॉडल से बहुत ज्यादा आकर्षक है।

End of Feed